अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने बताया ईरान से अमेरिकी वायु सैनिक को कैसे निकाला गया
05-Apr-2026 7:43 PM
ट्रंप ने बताया ईरान से अमेरिकी वायु सैनिक को कैसे निकाला गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के अंदर पहाड़ी इलाके़ से एक घायल एफ़-15 क्रू सदस्य को सुरक्षित निकाल लिया गया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "यह अधिकारी एक सम्मानित कर्नल हैं और उन्हें ऐसे समय में बचाया गया जब ईरानी सेना बड़ी संख्या में उनकी तलाश कर रही थी और क़रीब पहुंच रही थी."

ट्रंप के मुताबिक़, इस तरह के अभियान काफ़ी जोखिम भरे होते हैं और आमतौर पर कम ही किए जाते हैं.

उन्होंने कहा, "दूसरा रेस्क्यू मिशन पहले के बाद चलाया गया, जिसमें पायलट को दिन के उजाले में बचाया गया और इसके लिए सात घंटे तक ईरान के ऊपर ऑपरेशन चला."

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस रेस्क्यू मिशन को 'बहादुरी और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन' बताया.

ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले पर सोमवार को ओवल ऑफ़िस में सेना के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट