अंतरराष्ट्रीय

जिस इलाक़े में लापता अमेरिकी एयरमैन के होने की थी आशंका, वहाँ हमलों में चार की मौत- ईरानी मीडिया
05-Apr-2026 12:37 PM
जिस इलाक़े में लापता अमेरिकी एयरमैन के होने की थी आशंका, वहाँ हमलों में चार की मौत- ईरानी मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एफ़-15ई लड़ाकू विमान के लापता क्रू सदस्य को बचाए जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है.

इससे पहले ईरानी सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट किया कि जिस इलाक़े में अमेरिकियों के होने की आशंका थी, वहाँ कम से कम चार लोगों की मौत हुई है.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़ी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने पहले एक स्थानीय गवर्नर के हवाले से कहा था कि दक्षिण-पश्चिम ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के एक पहाड़ी इलाक़े में हुए हमलों में कम से कम तीन लोग मारे गए.

गवर्नर ने इन हमलों के लिए अमेरिका और इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया.

इसके बाद प्रांत के उप-गवर्नर फत्ताह मोहम्मदी ने स्थानीय ईरानी मीडिया से कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.

यह स्पष्ट नहीं है कि ये हमले लापता अमेरिकी एयरमैन के रेस्क्यू अभियान से जुड़े थे या नहीं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट