अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर फ़्रांस पर निशाना साधा है और कहा है कि फ्रांस इस संघर्ष में पर्याप्त सहयोग नहीं कर रहा. उन्होंने फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की.
ट्रंप ने बुधवार को कहा कि मैक्रों की पत्नी ब्रिजिट मैक्रों 'उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार करती हैं.'
मैक्रों ने इन टिप्पणियों को 'अशोभनीय' और 'अनुचित' बताया और कहा कि वे इसका जवाब देना ज़रूरी नहीं समझते.
रणनीतिक मुद्दों पर मैक्रों ने कहा कि ट्रंप प्रशासन लगातार विरोधाभासी संकेत दे रहा है.
उन्होंने कहा, "बहुत ज़्यादा बातें हो रही हैं. हर दिशा में बातें जा रही हैं. लेकिन हमें स्थिरता, शांति और संतुलन की ज़रूरत है. यह कोई तमाशा नहीं है."
मैक्रों ने यह भी कहा, "अगर आप गंभीर होना चाहते हैं, तो हर दिन पहले कही गई बात के उलट नहीं कह सकते." (bbc.com/hindi)


