अंतरराष्ट्रीय

इसराइल में ईरान के नए हमलों की ख़बर, उधर क़तर और कुवैत में ड्रोन रोके गए
03-Apr-2026 9:06 AM
इसराइल में ईरान के नए हमलों की ख़बर, उधर क़तर और कुवैत में ड्रोन रोके गए

इसराइल रक्षा बल (आईडीएफ़) ने कहा है कि ईरान की ओर से मिसाइल हमलों की एक नई लहर इसराइल पर दागी गई है.

स्थानीय इसराइली और ईरानी मीडिया के अनुसार, इन हमलों की आवाज़ यरुशलम में भी सुनी गई.

वहीं क़तर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने गुरुवार को ईरान की ओर से किए गए हमले के दौरान सभी आने वाले ड्रोन को नष्ट किया है.

कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि उसने पिछले 24 घंटों में दो मिसाइलों और 13 ड्रोन को रोका है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट