अंतरराष्ट्रीय

अगर अमेरिकी पैदल फ़ौज आई तो ईरान की ये है तैयारी, ग़ालिबाफ़ ने बताया
03-Apr-2026 9:05 AM
अगर अमेरिकी पैदल फ़ौज आई तो ईरान की ये है तैयारी, ग़ालिबाफ़ ने बताया

अमेरिका के ज़मीनी हमले की चर्चाओं के बीच ईरान के एक शीर्ष नेता ने कड़ी चेतावनी जारी की है.

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ़ ने कहा है कि लाखों ईरानी जनता अपने देश की रक्षा करने के लिए तैयार है.

ग़ालिबाफ़ ने दो अप्रैल को एक्स पर अंग्रेज़ी में लिखा, “अभी, एक सप्ताह से भी कम समय में, देश भर में चल रहे एक शक्तिशाली राष्ट्रीय अभियान ने 70 लाख ईरानियों को आगे ला दिया है, जिन्होंने पहले ही कदम बढ़ाकर घोषणा कर दी है कि वे हथियार उठाने और हमारे राष्ट्र की रक्षा के लिए खड़े होने को तैयार हैं."

ग़ालिबाफ़ ने 1980 के दशक में ईरान-इराक़ युद्ध में एक युवा लड़ाके के रूप में अपनी भागीदारी को याद करते हुए लिखा, “मैंने राइफ़ल उठाई और ईरान की रक्षा की लड़ाई में सीधे शामिल हो गया.”

ईराक़ युद्ध में मारे गए अपने भाई हसन और उस जंग में मारे गए अन्य ईरानियों को श्रद्धांजलि देते हुए ग़ालिबाफ़ ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो हर ईरानी, सैनिक बन जाएगा. हालांकि उन्होंने कहा कि ईरानी जंग के हिमायती नहीं है.

उन्होंने जोड़ा, “घर आओगे तो पूरे परिवार से मिलना होगा. वो इंतज़ार में हैं और दृढ़ता से खड़े हैं. आ जाओ.”

ग़ालिबाफ़ ईरान के सत्ता ढांचे में बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं और पश्चिम मीडिया में अटकलें लगाई जा रही हैं कि संभावित संघर्षविराम पर बातचीत के लिए वो ट्रंप की पसंद हो सकते हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट