अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप के संबोधन के बाद अमेरिकी शेयर बाज़ार के वायदा कारोबार में गिरावट
02-Apr-2026 8:42 AM
ट्रंप के संबोधन के बाद अमेरिकी शेयर बाज़ार के वायदा कारोबार में गिरावट

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन का बाज़ारों पर नकारात्मक असर हुआ है.

एक ओर वैश्विक क्रूड की क़ीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, दूसरी ओर अमेरिकी शेयर बाज़ार के वायदा कारोबार (फ़्यूचर्स) में गिरावट आई है.

डाउ जोंस और एस एंड पी 500 फ़्यूचर्स क़रीब 0.7% नीचे हैं, जबकि नैस्डैक फ़्यूचर्स लगभग 1% गिरा है.

शेयर बाज़ार में फ़्यूचर्स ऐसे कॉन्ट्रैक्ट होते हैं जो निवेशकों को भविष्य की किसी तारीख़ पर तय क़ीमत पर शेयर ख़रीदने या बेचने की अनुमति देते हैं.

यह एक तरह का दांव होता है, जिसमें यह पता चलता है कि निवेशक बाज़ार की दिशा को किस ओर जाते हुए देखते हैं. ये भी माना जाता है कि फ्यूचर्स मार्केट शेयर बाज़ार की दिशा बताता है.. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट