अंतरराष्ट्रीय
इसराइल ने दावा किया है कि उसने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेज़ा तंगसिरी को मार दिया है.
इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने कहा कि तंगसिरी “स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ में बमबारी और उसे बाधित करने जैसी आतंकवादी गतिविधियों के लिए सीधे तौर पर ज़िम्मेदार थे” और उन्हें मार गिराया गया है.
उन्होंने आगे कहा कि कई अन्य “सीनियर नेवी कमांड अधिकारी” भी मारे गए हैं.
हालांकि, ईरान ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.
कौन हैं तंगसिरी?
अलीरेज़ा तंगसिरी को साल 2018 में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर नियुक्त किया गया था. इससे पहले साल 2010 से वो आईआरजीसी नेवी के डिप्यूटी कमांडर के तौर पर काम कर रहे थे.
2019 में उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ईरान के तेल निर्यात में कोई रुकावट हुई तो वह स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को बंद कर देंगे. (bbc.com/hindi)


