अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका को नेटो से कुछ नहीं चाहिए : डोनाल्ड ट्रंप
27-Mar-2026 9:18 AM
अमेरिका को नेटो से कुछ नहीं चाहिए : डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर नॉर्थ अटलांटिक ट्रिटी ऑर्गेनाइजेशन यानी नेटो की आलोचना की है.

उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “नेटो देशों ने ईरान जैसे ‘पागल देश’ के मामले में हमारी कोई मदद नहीं की, जिसे अब सैन्य रूप से पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. अमेरिका को नेटो से किसी चीज़ की ज़रूरत नहीं है, लेकिन इस अहम बिंदू को कभी नहीं भूलूंगा.”

दरअसल, ट्रंप ने ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ खुलवाने के लिए दुनिया के देशों से नेवी भेजने की अपील की थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर 14 मार्च को लिखा, “उम्मीद है कि चीन, फ़्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और दूसरे प्रभावित देश भी इस इलाके़ में अपने जहाज़ भेजेंगे, ताकि होर्मुज़ स्ट्रेट अब ऐसे देश से खतरा न बने, जिसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. हर हाल में हम जल्द ही हॉर्मुज़ स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र बना देंगे.”

हालांकि, अभी भी स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ बंद है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट