अंतरराष्ट्रीय

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का दावा- 'जंग में छह महीने तक भी टिकने की ताक़त'
08-Mar-2026 11:30 AM
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का दावा- 'जंग में छह महीने तक भी टिकने की ताक़त'

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) का कहना है कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं मौजूदा रफ़्तार से कम से कम छह महीने तक चलने वाले भीषण युद्ध को जारी रखने में काबिल हैं.

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़,आईआरजीसी के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने ये दावा करते हुए कहा, " ईरान ने अमेरिका और इसराइल के 200 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं.''

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, आईआरजीसी ने दावा किया कि अब तक अभियानों में इस्तेमाल की गई मिसाइलें ज़्यादातर पहली और दूसरी पीढ़ी की हैं.

हालांकि ईरान सेना का कहना है कि युद्ध के अगले चरण में ज़्यादा एडवांस और कम इस्तेमाल की जाने वाली लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल किया जाएगा.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट