अंतरराष्ट्रीय

अज़रबैजान की सरकार ने कहा- ईरान ने ड्रोन हमला किया, दो नागरिक घायल
05-Mar-2026 4:33 PM
अज़रबैजान की सरकार ने कहा- ईरान ने ड्रोन हमला किया, दो नागरिक घायल

अज़रबैजान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि ईरानी ड्रोन हमले में उसके दो आम नागरिक घायल हो गए हैं.

मंत्रालय ने कहा, "एक ड्रोन नखचिवन ऑटोनॉमस रिपब्लिक में एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग पर गिरा, जबकि दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल बिल्डिंग के पास गिरा."

ड्रोन हमले में एक एयरपोर्ट बिल्डिंग को नुक़सान पहुंचा और दो आम नागरिक घायल हो गए.

मंत्रालय का कहना है कि अज़रबैजान में ईरान के राजदूत को समन किया गया है, जहां "ईरानी पक्ष को कड़ा विरोध जताया जाएगा, और विरोध का एक नोट पेश किया जाएगा."

28 फ़रवरी को इसराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. इसके बाद ईरान ने आसपास के देशों में स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाने की बात कही.

अब यह युद्ध अपने छठे दिन में पहुंच गया है. इसराइल और ईरान ने नए हमले शुरू किए हैं. इस बीच, कतर और बहरीन में भी धमाकों की ख़बर है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट