अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तानी सेना ने कहा- जारी रहेगा अफ़ग़ान तालिबान के ख़िलाफ़ ऑपरेशन
28-Feb-2026 9:31 AM
पाकिस्तानी सेना ने कहा- जारी रहेगा अफ़ग़ान तालिबान के ख़िलाफ़ ऑपरेशन

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि अफ़ग़ान तालिबान के साथ झड़पों में उसके 12 सैनिक मारे गए और 27 घायल हुए हैं.

पाकिस्तानी सेना ने अफ़ग़ान तालिबान के 274 लोगों को मारने का दावा किया है.

बीबीसी पश्तो के मुताबिक़, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल अहमद शरीफ़ चौधरी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

उन्होंने बताया, "कल रात काबुल, कंधार और पकतीका में तालिबान शासन के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए गए. इन हमलों में 'आतंकी ठिकाने और हथियारों के गोदाम' नष्ट किए गए."

उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि अफ़ग़ान तालिबान ने पाकिस्तान के 15 इलाक़ों में 53 जगहों पर गोलीबारी और हमले किए.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने दोहराया कि तालिबान शासन को पाकिस्तान और 'आतंकी संगठनों' में से किसी एक को चुनना होगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री और सरकार के आदेश पर जारी रहेगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट