अंतरराष्ट्रीय

जेफ़री एपस्टीन से जुड़े अपराधों की जांच कर रही संसदीय टीम के सामने पेश होंगी हिलेरी क्लिंटन
27-Feb-2026 9:55 AM
जेफ़री एपस्टीन से जुड़े अपराधों की जांच कर रही संसदीय टीम के सामने पेश होंगी हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और डेमोक्रेट्स हिलेरी क्लिंटन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की उस कमेटी के सामने पेश होंगीं जो यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से जुड़े अपराधों की जांच कर रही है.

हिलेरी क्लिंटन ने अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने गवाही देने पर सहमति जताई है.

दोनों ने पहले कमिटी के सामने पेश होने की मांग का विरोध किया था और इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था.

हालांकि, गवाही देने पर सहमति के बाद उनके ख़िलाफ़ ‘कांग्रेस की अवमानना’ करने की संभावित कार्रवाई टल गई.

हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उन्हें जेफ़री एप्स्टीन से मिलने या उनसे बात करने की कोई याद नहीं है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट