अंतरराष्ट्रीय
वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रेसिडेंट ने एपस्टीन से संबंधों की जांच के बाद इस्तीफ़ा दिया
27-Feb-2026 9:53 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रेसिडेंट और सीईओ बोर्गे ब्रेंदे ने यौन अपराधी जेफ़री एपस्टीन से अपने संबंधों के रिव्यू के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है.
फोरम ने अमेरिकी न्याय मंत्रालय की ओर से एपस्टीन से जुड़ी फ़ाइलें सार्वजनिक किए जाने के बाद उनके साथ ब्रेंदे के संबंधों की स्वतंत्र जांच के आदेश दिए गए थे.
ब्रेंदे ने स्वीकार किया है कि उन्होंने 2018 से 2019 के बीच एपस्टीन के साथ तीन बार डिनर किया था और ईमेल और टेक्स्ट संदेशों के ज़रिए उनसे संपर्क में थे. हालांकि उनका कहना है कि वो एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों के बारे में ‘पूरी तरह से अनजान’ थे.
वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम ने कहा कि एपस्टीन से उनके संबंधों की समीक्षा में ‘पहले से सार्वजनिक की गई जानकारी से परे कोई अतिरिक्त चिंता’ नहीं पाई गई. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


