अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ान तालिबान के प्रवक्ता ने पाकिस्तानी बलों पर 'जवाबी हमले' वाली पोस्ट हटाई
27-Feb-2026 8:47 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा था कि उनकी ओर से कंधार और हेलमंद स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर 'जवाबी हमले' किए गए हैं.
ज़बीहुल्लाह मुजाहिद के अकाउंट से एक्स पर की गई पोस्ट अब डिलीट कर दी गई है.
बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, इससे पहले तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि उसकी ओर से हमले आधी रात 12:00 बजे बंद कर दिए गए थे.
अफ़ग़ान तालिबान की ओर से नए सिरे से हमलों की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


