अंतरराष्ट्रीय

किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की परमाणु ताक़त के बारे में अमेरिका से क्या कहा
26-Feb-2026 8:26 PM
किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की परमाणु ताक़त के बारे में अमेरिका से क्या कहा

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अपने देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम को और विस्तार देने और उसकी ऑपरेशनल रेंज बढ़ाने का इरादा जताया है.

उन्होंने एक दुर्लभ संदेश में अमेरिका से कहा कि वह उत्तर कोरिया की परमाणु ताक़त को स्वीकार करे.

किम जोंग उन ने कहा कि उत्तर कोरिया और अमेरिका आपसी संबंध बेहतर बना सकते हैं, लेकिन इसके लिए अमेरिका को यह मानना होगा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार बने रहेंगे.

यह बयान राजधानी प्योंगयांग में आयोजित वर्कर्स पार्टी ऑफ़ कोरिया के पांच साल में होने वाले सम्मेलन में दिया गया.

इसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड की अप्रैल में चीन यात्रा से पहले बातचीत की संभावनाओं के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

हालांकि, किम ने दक्षिण कोरिया के साथ किसी भी तरह के रिश्तों में सुधार की उम्मीदों को ख़ारिज करते हुए उसे उत्तर कोरिया का 'सबसे दुश्मन देश" बताया.

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के संबंधों का भविष्य पूरी तरह अमेरिका के रवैये पर निर्भर करेगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट