अंतरराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बोले ट्रंप, 'मैं दख़ल नहीं देता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जाते'
25-Feb-2026 11:28 AM
भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर बोले ट्रंप, 'मैं दख़ल नहीं देता तो 3.5 करोड़ लोग मारे जाते'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर बयान दिया है.

उन्होंने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर मैं हस्तक्षेप नहीं करता तो 35 मिलियन (3.5 करोड़) लोग मारे जाते."

ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान अन्य देशों के संघर्ष का भी ज़िक्र किया और कहा कि उन्होंने अपने पहले 10 महीने के कार्यकाल में 'आठ युद्ध ख़त्म' कराए.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को (भारतीय समयानुसार- बुधवार) अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस में अपना वार्षिक संबोधन दिया. यह संबोधन 'स्टेट ऑफ़ द यूनियन' के नाम से जाना जाता है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट