अंतरराष्ट्रीय

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री, जेजू आइलैंड जाने वाले इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें
24-Feb-2026 7:07 PM
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइज़री, जेजू आइलैंड जाने वाले इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें

सियोल स्थित भारत के दूतावास ने जेजू आइलैंड जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है.

एडवाइज़री में कहा गया है कि वीज़ा छूट योजना के तहत जेजू आइलैंड की यात्रा तो की जा सकती है, लेकिन बग़ैर वीज़ा के दक्षिण कोरिया के बाक़ी हिस्सों में जाना ग़ैर-क़ानूनी है.

इसके अलावा, ज़्यादा समय रुकना या नियम तोड़ना भविष्य में यात्रा पर रोक लगा सकता है.

यात्रियों को यात्रा के दौरान कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ रखने के लिए भी कहा गया है. इनमें वापसी हवाई टिकट की कॉपी, होटल बुकिंग की कॉपी, पासपोर्ट आदि शामिल हैं.

एडवाइज़री में यह भी बताया गया है कि जेजू पहुंचने पर अधिकारी इंटरव्यू ले सकते हैं. इस दौरान आपके जवाब साफ़, सच्चे और एक जैसे होने चाहिए. अगर अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए तो प्रवेश से मना किया जा सकता है.

दरअसल, हाल ही में एक यूट्यूबर सचिन अवस्थी ने दावा किया कि उन्हें और उनकी पत्नी को दक्षिण कोरिया में इमिग्रेशन अधिकारियों ने 38 घंटे तक हिरासत में रखा और जेजू आइलैंड में एंट्री नहीं दी थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट