अंतरराष्ट्रीय
तालिबान सरकार का दावा- अफ़ग़ानिस्तान में पाकिस्तान के हमले में कई महिलाओं और बच्चों की मौत
22-Feb-2026 10:24 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर अफ़ग़ानिस्तान की सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाया है.
तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं.
ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा, "बीती रात पाकिस्तानी सेना ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे निर्दोष नागरिकों पर बमबारी की, जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग मारे गए और घायल हुए."
उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी जनरल अपने देश की सुरक्षा संबंधी कमज़ोरियों की भरपाई ऐसे अपराधों के ज़रिए कर रहे हैं." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


