अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ का अमेरिका दौरा, इन बैठकों में होंगे शामिल
19-Feb-2026 8:33 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ 18 से 20 फ़रवरी तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे.
उनके साथ उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार, मंत्रियों और अधिकारियों का दल भी अमेरिका गया हुआ है.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, शहबाज़ शरीफ़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर 'बोर्ड ऑफ़ पीस' की पहली बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हैं.
यह बैठक गुरुवार, 19 फ़रवरी को होनी है.
इसके अलावा शहबाज़ शरीफ़ अमेरिका की सीनियर लीडरशिप से भी मुलाक़ात करेंगे. इन बैठकों में पाकिस्तान-अमेरिका द्विपक्षीय मामलों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


