अंतरराष्ट्रीय

ख़ामेनेई की ट्रंप को चेतावनी, ‘इस्लामिक रिपब्लिक को कभी ख़त्म नहीं कर पाओगे’
18-Feb-2026 9:25 AM
ख़ामेनेई की ट्रंप को चेतावनी, ‘इस्लामिक रिपब्लिक को कभी ख़त्म नहीं कर पाओगे’

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह ख़ामेनेई ने एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 47 सालों से अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक को ख़त्म नहीं कर पाया है. ये अच्छा क़बूलनामा है. मैं कहता हूं हमें ना ख़त्म कर पाए हो, ना ही आगे ख़त्म कर पाओगे.”

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप पिछले सप्ताह शुक्रवार को कहा था कि ईरान में सत्ता परिवर्तन ‘सबसे अच्छी चीज़ हो सकती है.’ इस बयान को ईरान के धार्मिक शासन तंत्र को हटाने के संदर्भ में देखा जा रहा है.

उन्होंने कहा, “47 सालों से वे सिर्फ बातें ही करते रहे हैं. इस बीच हमने बहुत सी ज़िंदगियां खो दी हैं.”

इस बीच, अमेरिका ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए समझौता करने का दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य पूर्व में एक दूसरा विमानवाहक पोत भेजा है.

ख़ामेनेई ने उसका भी ज़िक्र करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “अमेरिका लगातार कह रहा है कि उसने ईरान की एक युद्धपोत भेजा है. निश्चित तौर पर युद्धपोत एक ख़तरनाक चीज़ है. लेकिन युद्धपोत से ज़्यादा ख़तरनाक वो हथियार है जो ऐसे युद्धपोत को मारकर समंदर के तल में भेज देगा.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट