अंतरराष्ट्रीय

हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन फ़ाइल्स को लेकर ट्रंप पर लगाया ये आरोप
17-Feb-2026 9:40 AM
हिलेरी क्लिंटन ने एपस्टीन फ़ाइल्स को लेकर ट्रंप पर लगाया ये आरोप

-जेसिका पार्कर

हिलेरी क्लिंटन ने बीबीसी के साथ एक ख़ास इंटरव्यू में ट्रंप प्रशासन पर एपस्टीन फ़ाइलों को 'छिपाने' का आरोप लगाया है.

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री ने बर्लिन में बीबीसी से बातचीत में कहा, "फ़ाइलें जारी कीजिए. इसे जान-बूझकर धीमा किया जा रहा है."

वह बर्लिन में आयोजित वार्षिक वर्ल्ड फ़ोरम में शामिल होने पहुंची थीं.

व्हाइट हाउस ने कहा कि फ़ाइलें जारी करके उन्होंने "पीड़ितों के लिए डेमोक्रेट्स से ज़्यादा काम किया है."

इन फ़ाइलों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का नाम भी है और क्लिंटन दंपति को कांग्रेस की एक समिति के सामने पेश होना है.

बिल क्लिंटन 27 फ़रवरी को और हिलेरी क्लिंटन एक दिन पहले अमेरिकी संसद की एक समिति के सामने पेश होंगी.

जेफ़री एपस्टीन 2019 में जेल में मृत पाए गए थे और बिल क्लिंटन का उनसे परिचय था. हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने दो दशक पहले ही एपस्टीन से संपर्क ख़त्म कर लिया था.  (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट