अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में आज शपथ ग्रहण, तारिक़ रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ
17-Feb-2026 8:48 AM
बांग्लादेश में आज शपथ ग्रहण, तारिक़ रहमान लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ

बांग्लादेश में आम चुनावों के बाद आज संसद सदस्यों और कैबिनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने जा रहा है.

बीबीसी बांग्ला के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त मंगलवार सुबह 10 बजे संसद भवन के साउथ प्लाजा में नव निर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे होगा.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष तारिक़ रहमान प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

अंतरिम सरकार 16 महीने बाद निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने जा रही है. मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने सोमवार रात अपने विदाई भाषण में पद छोड़ने की घोषणा की है.

12 फ़रवरी को हुए आम चुनावों में बीएनपी गठबंधन ने 212 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत हासिल किया था जबकि जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 77 सीटें मिली हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट