अंतरराष्ट्रीय

चीन ने ब्रिटेन और कनाडा के नागरिकों के लिए किया ये अहम एलान
16-Feb-2026 12:27 PM
चीन ने ब्रिटेन और कनाडा के नागरिकों के लिए किया ये अहम एलान

कल यानी 17 फ़रवरी से ब्रिटेन और कनाडा के नागरिक बिना वीज़ा चीन जाकर 30 दिनों तक वहां रह सकेंगे.

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश में पर्यटन, व्यापार, परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए बिना वीज़ा प्रवेश की इजाज़त होगी. यह नीति फिलहाल 31 दिसंबर तक लागू रहेगी.

पिछले महीने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने चीन की यात्रा की थी और उनकी मुलाक़ात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई थी. इस दौरान यात्रा नियमों में ढील देने पर सहमति बनी थी.

प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने कहा कि इस समझौते से कारोबारों के लिए चीन में विस्तार करना आसान होगा.

हालांकि, आलोचकों का कहना है कि बीजिंग के साथ संबंध सुधारने की कोशिश में मानवाधिकार और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट