अंतरराष्ट्रीय

स्वास्थ्य अधिकारी बोले- ग़ज़ा में इसराइली हमले में 11 लोगों की मौत
16-Feb-2026 10:34 AM
स्वास्थ्य अधिकारी बोले- ग़ज़ा में इसराइली हमले में 11 लोगों की मौत

फ़लस्तीनी सिविल डिफ़ेंस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह ग़ज़ा में इसराइली हमलों में 11 लोगों की मौत हुई है.

रेड क्रॉस ने बताया कि उत्तरी ग़ज़ा में एक शिविर पर हुए हमले में कम से कम छह लोग मारे गए, जबकि ग़ज़ा के दक्षिण में एक और हमले में पांच लोगों की मौत हुई.

इसराइली सेना ने कहा कि उसने हमास द्वारा सीज़फ़ायर के उल्लंघन के जवाब में आतंकी ठिकानों पर हमला किया.

दोनों पक्ष, इसराइल और हमास ने 10 अक्तूबर से लागू सीज़फ़ायर डील के बाद से लगभग रोज़ एक-दूसरे पर इसके उल्लंघन के आरोप लगाए हैं.

हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सीज़फ़ायर लागू होने के बाद से अब तक कम से कम 600 लोगों की मौत हुई है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट