अंतरराष्ट्रीय
यूक्रेन: देश छोड़ने की कोशिश करते वक़्त हिरासत में लिए गए पूर्व ऊर्जा मंत्री
16-Feb-2026 8:35 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
यूक्रेन के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पूर्व ऊर्जा मंत्री को देश छोड़ने की कोशिश करते वक़्त हिरासत में लिया गया है.
पिछले साल एक भ्रष्टाचार घोटाले में पूर्व ऊर्जा मंत्री जर्मन हलूशचेंको का नाम सामने आया था. इसके बाद उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था.
हलूशचेंको यूक्रेन से बाहर जा रही एक ट्रेन में पकड़े गए. हालांकि यह साफ नहीं है कि वो किस देश की यात्रा करने वाले थे.
नवंबर में सामने आए करीब 100 मिलियन डॉलर के कथित घोटाले में उनका नाम सामने आया था.
इस घोटाले ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के प्रशासन को भी घेरने की आशंका पैदा कर दी थी. रूस के साथ जंग शुरू होने से पहले राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की, भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आए थे. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


