अंतरराष्ट्रीय
-हैरी सेकुलिक
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाक़े के तीन गांवों में मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने दर्जनों लोगों की हत्याएं कीं. यह घटना शनिवार सुबह की है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, स्थानीय रिपोर्ट्स में बताया गया कि देश के नाइजर प्रांत में हथियारबंद लोगों ने कइयों को गोली मार दी या उनका गला काट दिया और घरों में आग लगा दी.
इसके अलावा कई लोगों का अपहरण कर लिया. अपहरण किए गए लोगों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है.
शनिवार सुबह हुए ये हमले उसी जगह के क़रीब हुए जहां इस महीने की शुरुआत में एक संदिग्ध जिहादी जनसंहार हुआ था. इस जनसंहार में इसी तरह का हमला हुआ था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे.
नाइजीरिया में कई सालों से सशस्त्र आपराधिक गिरोह हमले और अपहरण करते रहे हैं. इन गिरोहों को बैंडिट कहा जाता है.
हाल के दिनों में पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है.(bbc.com/hindi)


