अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले, तनाव के बावजूद अमेरिका और यूरोप 'एक साथ'
15-Feb-2026 9:02 AM
अमेरिकी विदेश मंत्री बोले, तनाव के बावजूद अमेरिका और यूरोप 'एक साथ'

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यूरोपीय नेताओं को आश्वस्त किया है कि अमेरिका ट्रांसअटलांटिक गठबंधन को छोड़ने की योजना नहीं बना रहा है. उन्होंने कहा कि यूरोप के साथ इसकी तक़दीर 'हमेशा जुड़ी रहेगी'.

अमेरिकी विदेश मंत्री ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कहा, "हम अलग होने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, बल्कि एक पुरानी दोस्ती को फिर से जीवित और मानव इतिहास की सबसे महान सभ्यता को ताज़ा करना चाहते हैं."

उन्होंने यूरोप की इमिग्रेशन, व्यापार और जलवायु नीतियों की आलोचना की, लेकिन उनका भाषण पिछले साल इसी कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जेडी वांस के भाषण से काफ़ी अलग था. उस दौरान जेडी वांस ने यूरोपीय नेताओं को फटकार लगाई थी.

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेयेर लेयेन ने कहा कि वह रुबियो की टिप्पणियों से "काफ़ी आश्वस्त" हैं.

रुबियो ने कहा कि ट्रांसअटलांटिक साझेदारी को समाप्त करना "न तो हमारा लक्ष्य है और न ही हमारी इच्छा". उन्होंने कहा, "हम अमेरिकी लोगों के लिए हमारा घर भले ही वेस्टर्न हेमिस्फियर (पश्चिमी गोलार्द) में है, लेकिन हम हमेशा यूरोप की संतान रहेंगे." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट