अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी के हिंदू नेता ने ढाका सीट से जीत दर्ज की
13-Feb-2026 9:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से आने वाले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 सीट से जीत हासिल की है.
बांग्लादेश चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक़ उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया है.
बांग्लादेश की सरकारी न्यूज़ एजेंसी बीएसएस ने बताया कि रॉय ने 99,163 वोटों से जीत हासिल की है.
पूर्व मंत्री रहे गायेश्वर चंद्र रॉय की ढाका सीट से जीत देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कथित उत्पीड़न की पृष्ठभूमि में हुई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


