अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी की जीत पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी
13-Feb-2026 12:26 PM
बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी की जीत पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर तारिक़ रहमान को बधाई दी है.

शहबाज़ शरीफ़ ने कहा, "मैं बांग्लादेश में संसदीय चुनावों में बीएनपी को शानदार जीत दिलाने के लिए तारिक़ रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. साथ ही मैं बांग्लादेश की जनता को चुनावों के सफल आयोजन पर भी बधाई देता हूं."

उन्होंने कहा, "मैं बांग्लादेश के नए नेतृत्व के साथ मिलकर हमारे ऐतिहासिक, भाईचारे पर आधारित और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने और दक्षिण एशिया और अन्य क्षेत्रों में शांति, स्थिरता और विकास के हमारे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं."

इससे पहले पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने भी चुनाव में जीत को लेकर तारिक़ रहमान को बधाई दी.

बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, बीएनपी ने सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 151 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है. अब तक बीएनपी गठबंधन 182 सीटें जीत चुका है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट