अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश चुनाव: जमात-ए-इस्लामी ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल
13-Feb-2026 11:27 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी ने एक बार फिर मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.
एएफ़पी न्यूज़ के मुताबिक़, इस्लामी पार्टी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, "हम चुनाव नतीजों से जुड़ी प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं."
पार्टी ने सभी से "धैर्य बनाए रखने" की अपील भी की है.
बीएनपी ने बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है और वह एक ऐतिहासिक जीत की ओर आगे बढ़ रही है.
बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, बीएनपी गठबंधन ने अब तक 176 सीटें जीती हैं, जबकि जमात गठबंधन को 57 सीटों पर जीत मिली है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


