अंतरराष्ट्रीय

चीन ने कहा- 'नहीं किया परमाणु परीक्षण, अमेरिकी आरोप बेबुनियाद'
10-Feb-2026 9:24 AM
चीन ने कहा- 'नहीं किया परमाणु परीक्षण, अमेरिकी आरोप बेबुनियाद'

चीन ने अमेरिका के उन आरोपों को ख़ारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया है कि उसने गुप्त रूप से परमाणु परीक्षण किए हैं.

चीन ने इन आरोपों को ''सरासर झूठ'' बताया है और अमेरिका पर खुद नए परमाणु परीक्षण शुरू करने की मंशा रखने का आरोप लगाया है.

समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के दावे पूरी तरह बेबुनियाद हैं.

शुक्रवार को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के निरस्त्रीकरण सम्मेलन में अमेरिका ने आरोप लगाया कि चीन ने साल 2020 में परमाणु परीक्षण किए थे. इसके अलावा भी उसने कई परमाणु परीक्षण किए हैं और भविष्य में और परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है.

ये आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब अमेरिका और रूस के बीच आखिरी बची परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की मियाद एक दिन पहले ही ख़त्म हो गई है.

अमेरिका ने अब एक नए परमाणु हथियार नियंत्रण समझौते की मांग की है, जिसमें चीन को भी शामिल किया जाए. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट