अंतरराष्ट्रीय
रूस की एक यूनिवर्सिटी में चाकू से हमले में चार भारतीय छात्र घायल
08-Feb-2026 8:46 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रूस के उफ़ा शहर में हुए एक हमले में चार भारतीय छात्र घायल हुए हैं. ये जानकारी रूस में भारत के दूतावास ने दी है.
भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, "उफ़ा में हमले की एक दुःखद घटना हुई है. चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं."
भारतीय दूतावास ने बताया कि अधिकारी घायल छात्रों की मदद के लिए उफ़ा जा रहे हैं.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ रूस के उफ़ा शहर की एक यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हुए हैं.
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बाश्ख़ोर्तोस्तान गणराज्य के उफ़ा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में चाकू लिए एक किशोर घुस गया. उसने वहां रहने वाले छात्रों पर हमला किया. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


