अंतरराष्ट्रीय
वर्ल्ड बैंक: पाकिस्तान को एक दशक में तीन करोड़ नौकरियां पैदा करनी होंगी
06-Feb-2026 11:21 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को अगले दशक में तीन करोड़ तक नौकरियां पैदा करनी होंगी, ताकि युवाओं की बढ़ती आबादी आर्थिक ताकत में बदले और देश अस्थिरता व अवैध प्रवासन के खतरे से बच सके.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनसांख्यिकीय संरचना रोजगार सृजन को दीर्घकालिक विकास की सबसे बड़ी शर्त बनाती है. बंगा इस सप्ताह कराची में थे, जहां उन्होंने वर्ल्ड बैंक के साथ पाकिस्तान के 10 वर्षीय कंट्री पार्टनरशिप फ्रेमवर्क के क्रियान्वयन चरण की प्रगति पर चर्चा की.
बंगा के मुताबिक पाकिस्तान की रोजगार रणनीति तीन स्तंभों पर आधारित है-मानव व भौतिक ढांचे में निवेश, व्यापार‑अनुकूल नियामकीय सुधार और छोटे उद्यमों व किसानों की वित्त व बीमा तक बेहतर पहुंच. (dw.com/hi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


