अंतरराष्ट्रीय
यूक्रेन और रूस कई महीनों बाद कैदियों की अदला बदली पर सहमत हुए हैं. गुरुवार, 5 फरवरी को अमेरिका व यूएई की मध्यस्थता में अबू धाबी में हुई बातचीत के दौरान दोनों ने कम से कम 157-157 कैदियों को रिहा करने का एलान किया.
रूस और यूक्रेन के बीच पहले भी कई चरणों में कैदियों की अदला बदली होती रही है. चार साल से जारी यूक्रेन युद्ध में ये अदला बदली ही ऐसा मामला है जहां दोनों देश अब तक स्पष्ट सहयोग करते आ रहे हैं. हालांकि जनवरी 2026 में यूक्रेन ने रूस पर इस प्रक्रिया को रोकने का आरोप लगाया.
गुरुवार को अबू धाबी में हुए फैसले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, "आज की अदला बदली एक लंबे विराम के बाद आई है, और यह बहुत जरूरी है कि हम इस तक पहुंच सके. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस अदला बदली को मुमकिन बनाया."
इसके साथ ही जेलेंस्की ने रिहा कैदियों की तस्वीरें भी जारी की.
अमेरिका और यूएई की मध्यस्थता में अबू धाबी में हुई रूस और यूक्रेन की बातचीत का लक्ष्य October 2022 से जारी यूक्रेन युद्ध को खत्म करना है. हालांकि अगले दौर की बातचीत के लिए अभी कोई सटीक तारीख नहीं बताई गई है. (dw.com/hi)


