अंतरराष्ट्रीय

हंगरी में फासिस्ट विरोधी जर्मन एक्टिविस्ट को आठ साल की जेल
05-Feb-2026 11:47 AM
हंगरी में फासिस्ट विरोधी जर्मन एक्टिविस्ट को आठ साल की जेल

हंगरी की एक अदालत ने फासिज्म का विरोध करने वाली 25 साल की जर्मन कार्यकर्ता को 8 साल जेल की सजा सुनाई है. हंगरी की अदालत ने माया टी. को 2023 में धुर दक्षिणपंथियों के एक समारोह में हिंसा करने का दोषी करार दिया. समारोह 1945 में विश्वयुद्ध के दौरान घेरे गए नाजी और उनके सहयोगी हंगैरियन सैनिकों की स्मृति का था. 

हंगरी के पीएम ओरबान ने बनाया नया धुर-दक्षिणपंथी गठबंधन

माया टी. को अदालत ने "सम्मान दिवस" के दौरान हिंसक हमले में शामिल होने का दोषी करार दिया. अभियोजन पक्ष ने कहा कि माया टी. 19 सदस्यों वाले एक धुर वामपंथी गुट का हिस्सा थी. गुट पर हंगरी आकर नौ लोगों पर हमला करने आरोप लगाया गया.

माया टी. के पिता वोल्फ्राम यारोष ने अदालती कार्रवाई को "राजनीतिक सुनवाई" बताया. उन्होंने कहा कि इस मुकदमे के जरिए धुर दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान अपनी छवि मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. हंगरी में अप्रैल में चुनाव होने है और ओरबान का राजनीतिक भविष्य दांव पर है. 

हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबानहंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान
युवा धुर दक्षिणपंथी आंदोलन के नेता बेंस बालोघ का कहना है कि, "हम आतंकवादियों के यहां आकर लोगों को पीटने का पुरजोर भर्त्सना करते हैं."

माया टी. खुद को महिला और पुरुष की लैंगिंक श्रेणी में नहीं रखती हैं. वह "अन्य" की श्रेणी में आती है. लेकिन हंगरी में  लैंगिंक पहचान के रूप में "अन्य" या "तीसरा लिंग" मान्य नहीं है. यूरोपीय संघ में हंगरी ही एक मात्र ऐसा देश है जहां एलजीबीटीक्यू समुदाय की पहचान के तौर पर देखी जाने वाली प्राइड परेड पर भी प्रतिबंध है. (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट