अंतरराष्ट्रीय

गाजा में इजराइल के हमले में 24 लोगों की मौत
05-Feb-2026 9:04 AM
गाजा में इजराइल के हमले में 24 लोगों की मौत

दीर अल-बलाह (गाजा पट्टी), 5 फरवरी। गाजा में इजराइली गोलीबारी में कम से कम 24 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वहीं, इजराइल का कहना है कि आतंकियों की तरफ से की गई गोलीबारी में उसका एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसने जवाबी कार्रवाई की। साथ ही इजराइल ने कहा कि उसकी कार्रवाई में तीन शीर्ष चरमपंथी और कुछ ऐसे लोग मारे गए जो उसकी सेना के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।

घातक इजराइली हमलों ने 10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम का बार बार उल्लंघन किया है। फलस्तीनी नागरिकों की बढ़ती मौतों के बीच गाजा के लोगों का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है मानो युद्ध थमा ही नहीं है।

अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बुधवार को मारे गए फलस्तीनियों में कम से कम पांच बच्चे, सात महिलाएं और ड्यूटी पर तैनात एक पैरामेडिक शामिल है।

गाज़ा सिटी के शिफ़ा अस्पताल के निदेशक डॉ. मोहम्मद अबू सलमिया ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गाज़ा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ़ जनसंहार जारी है। युद्धविराम कहां है? मध्यस्थ कहां हैं?’’ (एपी)


अन्य पोस्ट