अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका और रूस के बीच ख़त्म हुई एक अहम संधि, संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से की ये अपील
05-Feb-2026 8:41 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिका और रूस के बीच न्यूक्लियर हथियारों को कंट्रोल करने वाली एक आख़िरी संधि खत्म हो गई है.
'न्यू स्टार्ट' संधि ने दोनों पक्षों को लगभग पंद्रह सौ लंबी दूरी के वॉरहेड रखने तक सीमित किया था.
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस संधि का खत्म होना "अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक नाज़ुक क्षण है."
उन्होंने अमेरिका और रूस से एक नए समझौते पर बातचीत करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अभी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का ख़तरा दशकों में सबसे ज़्यादा है.
इससे पहले, रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब वह मानता है कि कोई भी देश 'न्यू स्टार्ट' संधि की शर्तों से बंधा नहीं है, लेकिन वह ज़िम्मेदारी से काम करेगा.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


