अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच दोनों पक्ष कब करेंगे बातचीत, ईरानी विदेश मंत्री ने बताया
05-Feb-2026 8:40 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने जानकारी दी है कि अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता शुक्रवार को ओमान में होगी.
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, "अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे मस्कट (ओमान की राजधानी) में होने वाली है."
"सभी ज़रूरी इंतज़ाम करने के लिए मैं अपने ओमान के भाइयों का आभारी हूं."
इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा था कि अगर ईरान इस हफ़्ते बातचीत चाहता है, तो अमेरिका तैयार है.
उन्होंने ये भी कहा कि बातचीत में ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को शामिल किया जाना चाहिए. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


