अंतरराष्ट्रीय
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा- 'ईरान और अमेरिका समय के एक अहम मोड़ पर हैं'
03-Feb-2026 9:11 AM
@IRIMFA
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा है कि ईरान अमेरिका के साथ हर स्थिति के लिए तैयार है.
ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़ची ने सीएनएन को एक इंटरव्यू में यह बयान दिया है.
इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “ईरान और अमेरिका समय के एक अहम मोड़ पर हैं. हम न्यूक्लियर हथियारों की गैर मौजूदगी पक्का करने के लिए एक निष्पक्ष और सही समझौते पर पहुँच सकते हैं. यह नतीजा दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद है और इसे कम समय में हासिल किया जा सकता है.”
उन्होंने कहा, “दूसरी ओर ग़लत अंदाज़ा या देश पर हमला भी हो सकता है. ईरान उस स्थिति के लिए भी पूरी तरह तैयार है.” (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


