अंतरराष्ट्रीय

ज़ेलेंस्की से उर्सुला डेर लेयेन ने की बात, रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी
03-Feb-2026 9:09 AM
ज़ेलेंस्की से उर्सुला डेर लेयेन ने की बात, रूस पर दबाव बढ़ाने की तैयारी

@VONDERLEYEN


यूरोपीय आयोग (ईयू) की अध्यक्ष उर्सुला डेर लेयेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बात की है.

उर्सुला डेर लेयेन ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, “इस हफ़्ते होने वाली शांति वार्ता से पहले मैंने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की. जैसे-जैसे हम यूक्रेन के ख़िलाफ़ इस क्रूर युद्ध के चौथे साल की ओर बढ़ रहे हैं, रूस युद्ध अपराधों को और बढ़ा रहा है. वह नागरिक इंफ्रास्ट्रक्चर और घरों पर हमले कर रहा है.”

उन्होंने लिखा, “दिन-ब-दिन, साल-दर-साल, यूक्रेन के लिए यूरोप का समर्थन अटूट बना हुआ है. हम गर्मी और रोशनी बनाए रखने के लिए सैकड़ों जेनरेटर भेज रहे हैं.”

उन्होंने बताया कि ईयू ने यूक्रेन के सामने अगले दो साल के लिए 90 अरब यूरो से ज़्यादा के लोन का प्रस्ताव रखा है.

उर्सुला डेर लेयेन ने कहा, “हम यूक्रेन और अपने अमेरिकी पार्टनर्स के साथ एक सिंगल, यूनिफाइड प्रॉस्पेरिटी फ्रेमवर्क की ओर बढ़ रहे हैं. जल्द ही हम प्रतिबंधों का अपना 20वां पैकेज पेश करेंगे. इसका मक़सद रूस पर दबाव बढ़ाना है ताकि वह शांति की सच्ची नीयत के साथ बातचीत की मेज पर आए.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट