अंतरराष्ट्रीय
ख़ामेनेई की 'क्षेत्रीय युद्ध' की चेतावनी पर क्या बोले ट्रंप?
02-Feb-2026 10:20 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की 'क्षेत्रीय युद्ध' की चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी है.
मार-ए-लागो में प्रेस से बातचीत में ट्रंप से ख़ामेनेई के उस बयान पर जवाब मांगा गया था, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो इससे 'क्षेत्रीय युद्ध' छिड़ सकता है.
इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, "बिल्कुल, वह यही कहेंगे. लेकिन हमारे पास दुनिया के सबसे बड़े, सबसे शक्तिशाली जहाज़ वहां हैं."
उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि बहुत जल्द, कुछ ही दिनों में हम कोई डील कर लेंगे. अगर हम डील नहीं करते हैं, तो हमें पता चल जाएगा कि वह सही हैं या नहीं." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


