अंतरराष्ट्रीय
मोरक्को के साफी शहर में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से 37 लोगों की मौत
15-Dec-2025 8:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कासाब्लांका (मोरक्को), 15 दिसंबर। मोरक्को के तटीय शहर साफी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से लगभग 70 घर और व्यवसाय जलमग्न हो गए और 10 वाहन बह गए।
स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि स्कूलों ने तीन दिनों के लिए बंद रहने की घोषणा की है। बारिश के कारण मोरक्को के अन्य हिस्सों में भी बाढ़ आयी है और नुकसान हुआ है, जिनमें उत्तरी शहर टेटुआन व पहाड़ी शहर टिंगहिर शामिल हैं।
मोरक्को की राजधानी रबात से 320 किलोमीटर से अधिक दूर अटलांटिक तट पर स्थित साफी शहर देश के महत्वपूर्ण मत्स्य पालन और खनन उद्योगों का एक प्रमुख केंद्र है। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


