अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के उत्तर कैरोलाइना में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कई अन्य घायल
26-Oct-2025 10:02 AM
अमेरिका के उत्तर कैरोलाइना में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, कई अन्य घायल

मैक्सटन एनसी (अमेरिका), 26 अक्टूबर। अमेरिका के उत्तर एवं दक्षिण कैरोलाइना सीमा के निकट शनिवार तड़के एक पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। मरने वालों में 16 साल का एक किशोर भी शामिल है। एक शेरिफ ने इसकी जानकारी दी।

रॉबसन काउंटी के शेरिफ बर्निस विलकिंस के कार्यालय ने बताया कि मैक्सटन के बाहरी इलाके में एक घर में आयोजित इस पार्टी में 13 लोगों को गोली मारी गयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी ।

विलकिंस ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना पार्टी में शामिल दो समूहों के बीच हुयी। इस पार्टी में करीब 300 लोग शामिल थे, जो किशोरावस्था से लेकर 50 साल तक की उम्र के थे।

शेरिफ ने बताया कि कई लोगों से इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो समूहों के बीच झड़प हुई थी और फिर उनके बीच गोलीबारी भी शुरू हो गई।(एपी)


अन्य पोस्ट