अंतरराष्ट्रीय

मिस्र के पहलवान को यौन उत्पीड़न के आरोप में पेरिस में गिरफ्तार किया गया
09-Aug-2024 8:25 PM
मिस्र के पहलवान को यौन उत्पीड़न के आरोप में पेरिस में गिरफ्तार किया गया

पेरिस, 9 अगस्त। पेरिस ओलंपिक में भाग लेने आये मिस्र के एक पहलवान को यौन उत्पीड़न के आरोप में यहां गिरफ्तार किया गया। फ्रांस के अभियोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पेरिस अभियोजक के कार्यालय के एक बयान के अनुसार एक 26 वर्षीय एथलीट को पेरिस कैफे के बाहर एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के कारण शुक्रवार सुबह हिरासत में लिया गया था।

कार्यालय ने पहलवान का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि वह मिस्र में पैदा हुआ था और ओलंपिक में भाग लेने के लिए पेरिस में था।

मिस्र कुश्ती महासंघ ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। (एपी)


अन्य पोस्ट