अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप की रैली पर गोलियां चलाने वाले हमलावर के बारे में सीक्रेट सर्विस ने क्या बताया
14-Jul-2024 8:50 AM
ट्रंप की रैली पर गोलियां चलाने वाले हमलावर के बारे में सीक्रेट सर्विस ने क्या बताया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक चुनावी रैली में गोलीबारी पर सीक्रेट सर्विस ने एक बयान जारी किया है.

इस बयान में बताया गया है कि हमलावर ने "रैली की जगह से बाहर एक ऊंची जगह से" मंच की ओर कई राउंड फ़ायर किए.

बयान में कहा गया है कि उन्होंने (संदिग्ध हमलावर) दर्शकों में से एक व्यक्ति को मार दिया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. एजेंटों ने हमलावर को घटनास्थल पर ही मार दिया.

पूरा बयान कुछ इस तरह से जारी किया गया है.

“पेंसिल्वेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की चुनावी अभियान रैली के दौरान, 13 जुलाई की शाम लगभग 6:15 बजे, एक संदिग्ध शूटर ने रैली की जगह से बाहर एक ऊंची जगह से से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं.”

“अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने हमलावर को नाकाम कर दिया है जो अब मारा जा चुका है. यूएस सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षात्मक उपायों के साथ तुरंत प्रतिक्रिया दी और पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं.”

“एक दर्शक की मौत हो गई, और दो दर्शक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फ़िलहाल इस घटना की जांच की जा रही है, और सीक्रेट सर्विस ने एफ़बीआई को सूचित कर दिया है.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट