अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
12-May-2024 9:22 AM
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

SARDAR SAEED IQBAL


बिजली और आटे के बढ़ते दामों को लेकर पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के कई इलाक़ों में प्रदर्शन जारी है.

राजधानी मुज़फ़्फराबाद की तरफ़ लॉन्ग मार्च का आह्वान किया गया है.

इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत की रिपोर्ट है.

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के प्रवक्ता अब्दुल माजिद ख़ान ने दावा किया है कि मीरपुर के इस्लामगढ़ इलाक़े में प्रदर्शनकारियों की फ़ायरिंग में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है.

प्रवक्ता के मुताबिक़ अदनान क़ुरैशी नाम के पुलिस इंस्पेक्टर की मौत सीने पर गोली लगने की वजह से हुई है.

प्रवक्ता ने दावा किया है कि अदनान क़ुरैशी लोगों की सुरक्षा कर रहे थे जब उन पर हमला हुआ.

अब्दुल माजिद ख़ान का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रवक्ता के मुताबिक़ मुज़फ़्फ़राबाद में भी कुछ इलाक़ों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच छोटी-मोटी झड़पें जारी हैं. पुलिस हिंसक प्रदर्शनकारियों को काबू करने की कोशिश कर रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट