अंतरराष्ट्रीय
रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में गोलाबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत: अधिकारी
13-Apr-2024 10:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कीव, 13 अप्रैल। रूस के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि दक्षिणी जपोरिजिया क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले शहर पर शुक्रवार को हुई गोलाबारी के लिए यूक्रेन जिम्मेदार है। इस गोलाबारी में बच्चों सहित 10 लोग मारे गए थे।
तोकमक निकाय प्रशासन ने टेलीग्राम पर कहा कि शुक्रवार शाम तीन अपार्टमेंट ब्लॉक पर गोलाबारी हुई। इसमें 10 लोग मारे गए और बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए।
रूस की आपातकालीन सेवा के कर्मी शनिवार को भी दक्षिणी यूक्रेन के तोकमक में घरों के मलबे में दबे लोगों की तलाश करते दिखाई दिए।
रूसी अधिकारी ने कहा कि इस हमले के लिए यूक्रेन जिम्मेदार है। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


