अंतरराष्ट्रीय
वियतनाम में धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट दिग्गज ट्रूंग माई लैन को सुनाई गई मौत की सजा
11-Apr-2024 4:46 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
हनोई, 11 अप्रैल वियतनाम में अब तक के सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में हो ची मिन्ह शहर की एक अदालत ने रियल एस्टेट कारोबारी ट्रूओंग माई लैन को बृहस्पतिवार को मौत की सजा सुनाई।
सरकारी मीडिया ‘थान नियेन’ ने यह जानकारी दी।
रियल एस्टेट कंपनी ‘वान थिन्ह फैट’ की 67 वर्षीय अध्यक्ष पर 12.5 अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था, जो देश की 2022 की जीडीपी का लगभग तीन प्रतिशत है।
लैन ने 2012 से 2022 के बीच ‘साइगॉन ज्वाइंट स्टॉक कमर्शियल बैंक’ पर अवैध रूप से नियंत्रण किया ताकि हजारों मुखौटा कंपनियों की आड़ में धन का गबन किया जा सके।
लैन को अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे