अंतरराष्ट्रीय
पेरिस पुलिस ने आत्मघाती हमले की धमकी देने वाली महिला को गोली मारी
01-Nov-2023 11:45 AM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पेरिस, 1 नवंबर। पुलिस ने फ्रांस की राजधानी जा रही एक ट्रेन में आत्मघाती हमले की धमकी देने वाली एक महिला को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
फ्रांस में सुरक्षा संबंधी यह नवीनतम घटना है जहां 13 अक्टूबर को एक स्कूल में एक इस्लामी चरमपंथी द्वारा चाकूबाजी किए जाने के बाद आतंकवाद के खिलाफ अलर्ट जारी है।
पेरिस अभियोजक कार्यालय ने बताया कि महिला पर दो पुलिस अधिकारियों ने मिलकर आठ गोलियां चलाईं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला पर आतंकवाद का समर्थन करने और पुलिस को धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।
अभियोजक कार्यालय के अनुसार, महिला ने अबाया पहन रखा था। अबाया मुख्य रूप से मुस्लिमों द्वारा पहना जाता है। (एपी)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे