अंतरराष्ट्रीय

तालिबान नेता की मंजूरी मिलने पर लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तैयार विश्वविद्यालय : अधिकारी
13-Aug-2023 8:21 AM
तालिबान नेता की मंजूरी मिलने पर लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तैयार विश्वविद्यालय : अधिकारी

काबुल, 12 अगस्त। अफगानिस्तान के विश्वविद्यालय तालिबान के सर्वोच्च नेता हिब्तुल्ला अखुंदजादा की मंजूरी मिलने पर लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तैयार हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही।

तालिबान ने पिछले साल दिसंबर में महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसकी दुनियाभर में आलोचना हुई थी। इससे पहले, अगस्त 2021 में तालिबान ने सत्ता में आते ही लड़कियों के छठी कक्षा से ज्यादा पढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। महिलाओं की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने वाला अफगानिस्तान दुनिया का एकमात्र देश है।

अफगानिस्तान के उच्च शिक्षा मंत्रालय के एक सलाहकार मौलवी अब्दुल जब्बार ने कहा कि अगर अखुंदजादा प्रतिबंध हटाने का आदेश दें, तो विश्वविद्यालय लड़कियों को दोबारा दाखिला देने के लिए तैयार हैं। जब्बार ने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि यह कब होगा और महिलाओं के विश्वविद्यालय में दाखिला लेने पर प्रतिबंध हटाया जाएगा भी या नहीं।

एपी जोहेब पारुल पारुल 1308 0048 काबुल(एपी)


अन्य पोस्ट